अगर आप UP Home Gaurd भर्ती 2025 में शामिल होने सोच रहे है, तो आप निश्चित रूप से यह जानना चाहेंगे कि इस नौकरी के साथ मिलने वाली सैलरी और भत्ते क्या होंगे। हमारे इस लेख में हम आपको UP Home Guard Bharti 2025 से जुड़ी सभी लेटेस्ट जानकारी जैसे—सैलरी स्ट्रक्चर, इन-हैंड पे और अलाउंसेज़ के बारे में सारी जानकरी विस्तार देंगे।
UP Home Guard Bharti 2025
UP Home Guard भर्ती 2025 उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौके की तरह है जो अपने जनपद में सरकारी नौकरी चाहते हैं और 10वीं पास हैं। UP Home Guard भर्ती पहली बार लिखित परीक्षा के माध्यम से हो रही है और उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा संचालित की जाएगी। इसके आवेदन 17 नवंबर से स्टार्ट हो चुके है और आवेदन की अंतिम तिथि 17 दिसंबर है, इसके आवेदन उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर होंगे |
UP Home Guard Salary and Job Fenifit
Home Guard की सैलरी दो तरीकों से देखने को मिलती है। वर्तमान में मासिक वेतन लगभग 30,000 रूपए के आस-पास है। परंतु आठवां वेतन आयोग लागू होने पर यह राशि सुधरते हुए करीब 45,000 रूपए के स्तर तक पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है एवं इसमें सभी भत्ते शामिल है, आपको यह बात स्पष्ट कर दे कि होमगॉर्ड की सैलेरी अभी फ़िलहाल प्रीतिदिन ड्यूटी के हिसाब से बनती है जो लगभग प्रीतिदिन 940 से लेकर 1060 तक बनते है, जिस दिन आप छुट्टी लेते हो हो उस दिन का पैसा नहीं मिलता।
Job Fenifit
- अपने जनपद में नियुक्ति होने से खाने, यात्रा और रहन-सहन पर खर्च कम होगा।
- 8 घंटे की नियमित शिफ्ट और फिक्स ड्यूटी होने के कारण पढ़ाई या दूसरे करियर विकल्पों को साथ में जारी रखा जा सकता है।
- कम जिम्मेदारियां और सुरक्षित कार्य वातावरण
यह नौकरी खासकर उन लोगों के लिए सबसे बेहतर है जो अपने परिवार के साथ रहना चाहते हैं।
UP Home Guard Selection Process ( चयन प्रक्रिया )
इस भर्ती में चयन निम्न चरणों से होकर किया जाएगा:
-
लिखित परीक्षा
-
शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
-
शारीरिक माप परीक्षा (PST)
-
दस्तावेज़ सत्यापन
-
मेडिकल टेस्ट
यह भर्ती जिला स्तर पर की जाएगी, यानी उम्मीदवारों को उनके ही जिले में चुना जाएगा और पोस्ट किया जाएगा।
इस बार भर्ती प्रक्रिया में एक बड़ा बदलाव यह है कि 100 अंकों का पेपर शामिल किया गया है, जिसमें सामान्य ज्ञान और सामान्य अध्ययन (GK/GS) से प्रश्न होंगे।
UP Home Guard Educational Qualification, Age & Criteria

इस पद के लिए शैक्षिक योग्यता 10वीं पास है और आयु की गणना 1 जुलाई 2025 के अनुसार होगी। आयु सीमा इस प्रकार है:
- जनरल, ईडब्ल्यूएस के लिए : 18 से 30 वर्ष पुरुष एवं महिलाओ दोनों के लिए
- ओबीसी, एससी, एसटी: 18 से 35 वर्ष पुरुष एवं महिलाओ दोनों के लिए
हाइट और दौड़: होम गॉर्ड लिए पुरुषों के लिए सामान्य हाइट 168 सेंटीमीटर है। महिलाओं की हाइट श्रेणी 152 सेंटीमीटर है, दौड़ मानदंड पुरुषों के लिए 4800 मीटर 28 मिनट में और महिलाओं के लिए 2400 मीटर 16 मिनट में करना आवश्यक है |
जरूरी दस्तावेज: मूल निवास पत्र और जाति प्रमाण पत्र
इस भर्ती के लिए 10th मार्कशीट के साथ-साथ मूल निवास प्रमाण पत्र आवश्यक है इस भर्ती में आपकी नियुक्ति उसी जनपद में होगी जिसका निवास प्रमाण आप अपने आवेदन में देंगे।
इसलिए जिन उम्मीदवारों के पास मूल निवास दस्तावेज नहीं हैं उन्हें तुरंत अपने लेखपाल के पास जाकर मूल निवास बनवाना चाहिए।
अगर आप आरक्षण या आयु में छूट का लाभ चाहते हैं तो आपको जाति प्रमाण पत्र और मूल निवास दोनों साथ में चाहिए होंगे। दस्तावेज समय पर न होने पर आवेदन या लाभ से वंचित होना पड़ सकता है।
Conclusion
अगर आप उत्तरप्रदेश राज्य के निवासी है और आप अपने ही जिले मैं रहकर सरकारी नौकरी करना चाहते है तो यह आपके लिए एक अच्छा विकल्प रहेगा हालांकि यह कोई ऊँचा पद नहीं है लेकिन इस पद पर रह कर आपके फ्री टाइम में बड़ी नौकरी की तैयारी कर सकते है पुलिस विभाग में केवल होमगॉर्ड ही एक ऐसा पद हो जिसमे 8 घंटे की ड्यूटी होती है |
नोट – यह भर्ती केवल उत्तरप्रदेश के स्थानीय निवासी के लिए ही है बाहर का कोई भी आवेदक इसमें भाग नहीं ले सकता है इस भर्ती में भाग लेने के लिए आपके पास उत्तरप्रदेश का मूल निवास दस्तावेज होने आवश्यक है और इसमें आप जिस जिले के निवासी है आप उसी जिले के अंदर निकली होमगार्ड भर्ती के अनुसार जितने पद आपके शहर के लिए जारी है उन्ही में आपका चयन होगा, यानि आप किसी और जिले की भर्ती में भाग नहीं ले सकते |
और पढ़े
Tata Sierra Base Model Reality: जाने बेस मॉडल का पूरा सच, इतना भी अच्छा नहीं है






