Samsung Galaxy F15 5G: सैमसंग जल्द भारत में एक और सस्ता 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। सैमसंग के इस स्मार्टफोन को कंपनी के आधिकारिक सपोर्ट पेज पर देखा गया है। हालांकि, कंपनी के सपोर्ट पेज पर फोन का कमर्शियल नाम अभी रिवील नहीं किया गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि ह फोन मॉडल नंबर SM-E156B/DS के साथ लिस्ट हुआ है। इससे पहले सैमसंग के इस स्मार्टफोन को कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी देखा गया है। यह पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy F14 5G का अपग्रेडेड मॉडल होगा।
Samsung Galaxy F15 5G सपोर्ट पेज हुआ लाइव
Samsung के सपोर्ट पेज के मुताबिक, इस फोन में 5G नेटवर्क और डुअल SIM कार्ड का सपोर्ट मिलेगा। पिछले दिनों BIS यानी भारतीय सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट हुए इस फोन को मॉडल नंबर SM-E156B के साथ लिस्ट किया गया है। यह स्मार्टफोन दिसंबर 2023 में लॉन्च हुए Galaxy A15 5G का टीयर डाउन वेरिएंट होगा। इस फोन में 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मिलता है, जिसकी कीमत 19,499 रुपये से शुरू होती है।
Samsung Galaxy F15 5G मिलेंगे ये फीचर्स
Galaxy F15 5G के फीचर्स की बात करें तो इसमें भी Galaxy A15 5G की तरह 6.5 इंच का FHD+ डिस्प्ले मिल सकता है। फोन में सुपर AMOLED डिस्प्ले पैनल का इस्तेमाल किया जाएगा। फोन में 6,000mAh की बैटरी मिलेगी। साथ ही, इसका डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट कर सकता है। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6100+ चिपसेट प्रोसेसर के साथ आ सकता है।
सैमसंग के इस स्मार्टफोन में 8GB RAM और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। फोन के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 50MP का मेन, 5MP का सेकेंडरी और 2MP का तीसरा कैमरा सेंसर मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का कैमरा मिलेगा। इसमें USB Type C चार्जिंग कनेक्टिविटी फीचर मिलेगा। फोन में 25W फास्ट चार्जिंग फीचर का सपोर्ट दिया जाएगा।
Feature | Rumored Specs |
---|---|
Display | 6.5-inch FHD+ Super AMOLED, 90Hz refresh rate |
Processor | MediaTek Dimensity 6100+ |
RAM | 8GB |
Storage | 256GB |
Rear Cameras | 50MP main + 5MP secondary + 2MP third |
Front Camera | 16MP |
Battery | 6,000mAh with 25W fast charging |
Connectivity | 5G, USB Type-C |
Software | Android 12 with One UI |
6000mAh बैटरी के साथ आ रहा है फोन (संभावित)
बता दें, इससे पहले इस हफ्ते की शुरुआत में Galaxy F15 5G का रेंडर भी सामने आया था। फोन को Black, Purple और Mint कलर ऑप्शन में लाए जाने की जानकारी सामने आई थी।
इस फोन में 6000mAh बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद की जा रही है।
क्योंकि Samsung Galaxy F15 5G को बीआईएस सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया जा चुका है। ऐसे में माना जा रहा है कि यह फोन जल्द भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है।
Conclusion
हम आशा करते हैं कि इस आर्टिकल से आपको Samsung Galaxy F15 5G के बारे में जानकारी मिल गई होगी, इसे अपने दोस्तो के साथ भी शेयर करे ताकि उन्हें भी Samsung Galaxy F15 5G के बारे में जानकारी मिल सके।
इन्हे भी पढ़े
- Top 5 Best Android Smartphone Under 10000: ये 5 स्मार्टफोन, डेली यूज के लिए हैं बेस्ट
- Vivo Y200e: लड़कियों के दिलों पर एक बार फिर वीवो राज करने आ रहा है, मिलेंगे कमाल के फीचर
- Fire-Boltt ने लॉन्च किए सस्ती कीमत में 40 घंटे बैटरी बैकअप वाले नेकबैंड,म्यूजिक लवर्स के लिए हे ख़ास
- Xiaomi 14 Ultra को खरीदेने का मन बनाने वालों के लिए बड़ी ख़ुशी, जाने कीमत और फीचर्स
- itel P55 5G: itel ने लॉन्च किया 24GB RAM वाला फ़ोन कीमत जानकर आपभी हो जायेगे दंग
- Poco M4 5G पर मिल रहा है भारी डिस्काउंट जल्द उठाये फायदे का लाभ
- iQoo Neo 9 Pro: प्री-बुकिंग का हुआ ऐलान, इसके ऑफर्स और खासियत को देख तुरंत कर डालेंगे बुक