Honda Activa Online Booking: आज के डिजिटल युग में हम लगभग सब कुछ ऑनलाइन खरीद सकते हैं, और अब बाइक और स्कूटर भी इसी कैटेगरी में शामिल हो गई है। जी हां, अब आप Flipkart और Amazon जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से आसानी से बाइक और स्कूटर खरीद सकते हैं। लेकिन इस प्रक्रिया में कुछ महत्वपूर्ण बातें हैं जिन्हें ध्यान में रखना बेहद जरूरी है.
नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका एक और नए फ्रेश आर्टिकल में, आज के इस आर्टिकल के माध्यम से आज हम आपको Honda Activa और साथ ही साथ अन्य बाइक्स की ऑनलाइन खरीदारी से सम्बंधित जानकरी देंगे। आइए जानते हैं कि ऑनलाइन बाइक कैसे खरीदें और किन बातों का ख्याल रखना चाहिए।
The First Step: Model Selection
सबसे पहले आपको यह तय करना होगा कि आप कौन सी बाइक या स्कूटर खरीदना चाहते है, उसके बाद आप Flipkart या Amazon पर जाएं और अपनी पसंद की बाइक या स्कूटर के मॉडल को सर्च करें। मान लीजिए आप स्कूटर खरीदना चाहते हैं, तो उसे सर्च करें और प्रोडक्ट पेज पर जाएं। यहां आपको स्कूटर के सभी कंपनी के वेरिएंट और कलर ऑप्शन मिल जाएंगे।

Check Offers and Discounts
बाइक या स्कूटर सेलेक्ट करने के बाद सबसे पहला काम है ऑफर्स और डिस्काउंट चेक करना। देखिए कि आपको कितना डिस्काउंट मिल रहा है। कई बार फेस्टिव सीजन या सेल के दौरान 15,000 से 20,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल जाता है। यह बहुत अच्छी बचत हो सकती है, इसलिए ऑफर्स को ध्यान से देखें।
The Most Important Step: Selecting the Right Seller
अब आती है सबसे महत्वपूर्ण बात – सेलर का चुनाव। यह वो स्टेप है जिसे ज्यादातर लोग नजरअंदाज कर देते हैं और बाद में परेशानी में पड़ जाते हैं, जब आप प्रोडक्ट पेज पर होते हैं, तो नीचे स्क्रॉल करें और “See Other Sellers” या “See Other Showrooms” का ऑप्शन ढूंढें। यहां पर आपको अलग-अलग शोरूम और डीलर्स की लिस्ट मिलेगी यहॉ आप अपने जान पहचान वाले या नजदीकी सेलर को सेलेक्ट करें।
अगर आप डिफॉल्ट सेलर से ऑर्डर करते हैं जो आपके शहर या इलाके में नहीं है, तो आपको डिलीवरी में बहुत ज्यादा समय लग सकता है या फिर डिलीवरी हो ही नहीं सकती। इसलिए हमेशा अपने घर के नजदीक वाला शोरूम या डीलर सेलेक्ट करें। ताकि वह आपको सेम-डे डिलीवरी या कुछ ही दिनों में डिलीवरी दे देगा।
Enter Correct Registration Details
यह बहुत ही क्रिटिकल स्टेप है। जिस भी व्यक्ति के नाम पर आप बाइक रजिस्टर करवाना चाहते हैं, उसका नाम और एड्रेस बिल्कुल वैसे ही डालें जैसा उसके आधार कार्ड में है, एक अक्षर की भी गलती नहीं होनी चाहिए, वरना बाद में RTO में रजिस्ट्रेशन के समय परेशानी हो सकती है। नाम, पता, पिन कोड – सब कुछ आधार कार्ड के मुताबिक सही-सही भरें।
Place Your Order
उसके बाद सही सेलर सेलेक्ट करने के बाद “Buy Now” या “Add to Cart” पर क्लिक करें। अब आपको पेमेंट प्रोसेस में जाना होगा, अब बारी आती है पेमेंट की। Flipkart पर आप डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, UPI, नेट बैंकिंग या EMI के जरिए पेमेंट कर सकते हैं। यहां पर आप एक्स-शोरूम प्राइस का पेमेंट करेंगे और शोरूम से आप खुद जाकर डिलीवरी ले सकते है या सेलर आपके घर तक डिलीवरी प्रोवाइड कराएगा।
Delivery Process
पेमेंट पूरा होने के बाद आपको दो ऑप्शन मिलते हैं:
1. Showroom Pickup: आप खुद शोरूम जाकर बाइक ले सकते हैं। अगर बाइक स्टॉक में है तो आपको सेम-डे डिलीवरी भी मिल सकती है।
2. Home Delivery: कुछ एरिया में होम डिलीवरी की सुविधा भी उपलब्ध होती है, लेकिन यह सभी जगह नहीं मिलती।
Understanding Total Cost
बाइक या स्कूटर की असली कीमत में कई चीजें जुड़ती हैं:
- Ex-Showroom Price: यह बेसिक प्राइस है जो आप ऑनलाइन पे करते हैं
- RTO Charges: रजिस्ट्रेशन का पैसा अलग से देना होता है
- Insurance: बाइक या स्कूटर का इंश्योरेंस का खर्च भी अलग से आता है
- Accessories: अगर आपको कोई एक्सेसरीज चाहिए जैसे लेग गार्ड, फुट रेस्ट आदि, तो उसका भी अलग से चार्ज लगेगा
यह सब चार्जेज आप शोरूम पर जाकर या डिलीवरी के समय पे करते हैं।
Benefits of Buying Bike or Scooter Online
भारी डिस्काउंट: ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अक्सर 15,000 से 20,000 रुपये तक के डिस्काउंट मिल जाते हैं।
घर बैठे खरीदारी: आपको शोरूम जाने की जरूरत नहीं, पूरा प्रोसेस घर बैठे हो जाता है।
आसान तुलना: आप आसानी से अलग-अलग मॉडल और कीमतों की तुलना कर सकते हैं।
सुविधाजनक पेमेंट: EMI और दूसरे पेमेंट ऑप्शन उपलब्ध होते हैं।
Conclusion
ऑनलाइन बाइक या स्कूटर खरीदना अब बहुत आसान हो गया है, बशर्ते आप सही प्रोसेस फॉलो करें। सबसे जरूरी बात है सही सेलर का चुनाव और सही डिटेल्स भरना। अगर आप इन बातों का ध्यान रखेंगे, तो बिना किसी परेशानी के आप अपनी ड्रीम बाइक या स्कूटर घर ला सकते हैं।
Flipkart और Amazon जैसे प्लेटफॉर्म पर मिलने वाले डिस्काउंट काफी आकर्षक होते हैं, और पूरा प्रोसेस भी बहुत सिंपल है। तो अगली बार जब आप बाइक खरीदने की सोचें, तो ऑनलाइन ऑप्शन जरूर एक्सप्लोर करें!
Note – अगर आपके बाइक या स्कूटर का मॉडल ऐमज़ॉन या फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध नहीं है तो आप उसी कंपनी के ऑफिसियल वेबसाइट पर उस मॉडल की ऑनलाइन बुकिंग कर सकते है जिससे आप शोरूम से डारेक्ट डिलीवरी ले सकते है।
इन्हे भी पढ़े
New Generation Kia Seltos 2026: अब पुरानी वाली लेने की गलती मत करना, जान लो सारे फ़ीचर्स
Woodsman Mountain Whiskey: हिमालय की वादियों से निकली एक विस्की की कहानी






