Best Web Series in 2024: फिल्मों के साथ-साथ साल 2024 ओटीटी के लिए भी धमाकेदार होने वाला है। इस साल एक से बढ़कर एक क्राइम सस्पेंस थ्रिलर वेब सीरीज रिलीज होने वाली है, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस लिस्ट में पॉपुलर वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ से लेकर ‘शी’ शामिल है, चलिए आपको ऐसे ही कुछ वेब सीरीज के बारे में बताते हैं, जो इस साल ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार हैं।
नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका मनोरंजन के एक और नए फ्रेश आर्टिकल में, इस आर्टिकल के माध्यम से आज हम आपको Best Web Series in 2024 के बारे में जानकारी देंगे साथ ही साथ इनकी रिलीज़ डेट की भी जानकारी देंगे |
1. Best Web Series in 2024 ( मिर्जापुर 3 )
इस लिस्ट में पहली नाम पॉपुलर वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ का हैं, जो इस साल अपने तीसरे सीजन के साथ धमाल मचाएगी। फैंस को मिर्जापुर के तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार रहे हैं। यह सीरीज नवंबर 2024 में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा। इस सीरीज के पिछले दो भाग काफी सफल रहे थे।
2. Khakhi Chepter 2
इस लिस्ट में अगला नाम ‘खाकी चैप्टर 2’ की है। आईपीएस अमित लोढ़ा के जीवन पर बनी ‘खाकी द बिहार चैप्टर’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसे नीरज पांडे ने निर्देशित किया था। चर्चा है कि पहले पार्ट की ही तरह दूसरे पार्ट भी काफी दमदार होने वाला है। रिपोर्ट्स की माने तो खाकी चैप्टर 2 जून 2024 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा।
3. Rana Naidu Season 2
राणा दग्गुबाती स्टारर ‘राणा नायडू’ का सीजन 2 भी इस साल ओटीटी पर धूम मचाने को तैयार है। इसके पहले सीजन को भी दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। राणा नायडू में वेंकटेश दग्गुबाती भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। इस सीरीज को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। हालांकि, अभी तक मेकर्स ने इसके रिलीज डेट की घोषणा नहीं की है।
4. SHE
इस लिस्ट में अगली वेब सीरीज SHE है, जो अपने तीसरे सीजन के साथ इस साल ओटीटी पर तहलका मचाएगी। शी के पहले दो सीजन को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। शी में काफी बोल्ड सीन भी देखने को मिले थे। अब इसके तीसरे पार्ट को अक्टूबर 2024 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा।
5. Panchayat 3
पंचायत वेब सीरीज की कहानी बेहद अनोखी है और हर बार की तरह इस बार भी फैंस इस सीरीज को देखने के लिए उत्साहित हैं। पंचायत सीज़न 2 ने 54वें भारत अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज़ (OTT) का पुरस्कार जीता है। इस बार सीरीज की कहानी में गैजेट्स बदल गए हैं, इसे देखने के लिए प्रशंसक काफी उत्साहित हैं। पंचायत वेब सीरीज का पहला पार्ट साल 2020 में रिलीज हुआ था। इसके बाद इस सीरीज का दूसरा पार्ट साल 2022 में रिलीज हुआ और उस सीजन को भी फैंस ने खूब पसंद किया। ऐसे में अब पंचायत तीन की छुट्टी को लेकर सरगर्मियां उत्सुक हैं। माना जा रहा है कि पंचायत सीज़न 3 amazon prime वीडियो अगले साल 2024 में रिलीज़ किया जाएगा।
इन्हे भी पढ़े
- Poonam Pandey Death: एक्ट्रेस पूनम पांडे की सर्वाइकल कैंसर से मौत,
- Lakshadweep Kaise Jaye: कैसे जाये, कहाँ घूमे, कुल खर्चा और सम्पूर्ण जानकारी
- Tiger 3 OTT Release Date : जाने कहाँ और कब रिलीज़ होगी सलमान की टाइगर 3
- Mrunal Thakur-Badshah Dating : क्या पिप्पा मूवी की मुख्य एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर को डेट कर रहे है मशहूर रैपर बादशाह ?