Published On: December 13, 2025
Follow Us
New Generation Kia Seltos 2026

New Generation Kia Seltos 2026: नमस्कार दोस्तों! आज हम बात करने वाले हैं Kia की New Generation Kia Seltos 2026 के बारे में, जी हां, वही Seltos जिसने Kia को भारतीय बाज़ार में एंट्री दिलवाई थी और जबरदस्त सफलता हासिल की थी। अब ये गाड़ी अपनी दूसरी जनरेशन के साथ आ चुकी है और इसमें काफी सारे बदलाव देखने को मिलेंगे जो इसे पहले से और बेहतर बनाएंगे। 

नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका आज के एक और नए फ्रेश आर्टिकल में, इस आर्टिकल के माध्यम से आज हम आपको KIA की NEW GEN KIA Seltos 2026 के बारें में जानकारी देंगे साथ ही साथ इसके फीचर्स, डिमेन्शन-साइज, इंटीरियर और सेफ्टी फ़ीचर्स के बारे में भी जानकरी देंगे। 

 

New Generation Kia Seltos 2026 Dimensions and Size

New Generation Kia Seltos 2026 के साइज़ की बात करें तो ये पुरानी Seltos से थोड़ी चौड़ी हो गई है और करीब 100mm लंबी भी है। व्हीलबेस भी बढ़ाया गया है जो पीछे बैठने वालों के लिए कम्फर्टेबले है। हालांकि दिलचस्प बात ये है कि इसकी हाइट 10mm कम कर दी गई है। इसका कारण है यह बेहतर एयरोडायनेमिक्स और फ्यूल एफिशिएंसी की क्षमता होगी।  इसमें बोनट की लाइंस भी काफी राउंड और स्लीक रखी गई हैं।

New Generation Kia Seltos 2026 Dimensions and Size
New Generation Kia Seltos 2026 Dimensions and Size

 

New Generation Kia Seltos 2026 Exterior Design and Styling

नौजवानो को पहली नज़र में ही नई Seltos अपनी प्रीमियम लाइटिंग सिस्टम से इम्प्रेस कर देगी। इसमें एक बहुत ही खूबसूरत लाइटिंग एनिमेशन दिया गया है – एक स्वाइप, दो स्वाइप LED, फिर लाइट और उसके बाद और भी ब्राइट! ये वाकई में गज़ब का लाइटिंग सिस्टम है सात ही साथ आगे की तरफ दो DRLs हैं जो इंडिकेटर भी बन जाते हैं, तीन छोटी-छोटी LED स्ट्रिप्स हैं और दो मेन हेडलाइट्स जो हाई बीम-लो बीम के साथ काम करती हैं। फॉग लैंप्स भी दिए गए हैं और पार्किंग सेंसर्स सामने और साइड में भी मौजूद हैं। 

इसमें बड़ी-बड़ी ग्रिल्स में 360° कैमरा का फ्रंट कैमरा और ADAS के लिए रडार हाउस किया गया है। साइड में भी रडार दिए हुए हैं। व्हील्स 18 इंच के हैं, 255 साइज़ के MRF Wanderer ट्रेड टायर्स लगे हुए हैं जो डिसेंट हैं।

New Generation Kia Seltos 2026 Interior 

 

New Seltos में अंदर की तरफ आते हैं तो Kia और Hyundai की जो ख़ासियत है – यानी खूबसूरत फिट एंड फिनिश और प्रीमियम प्लास्टिक क्वालिटी, वो यहां भी देखने को मिलती है। इंजीनियरिंग और फिनिश बहुत बढ़िया है किया गया है, और कई जगह सॉफ्ट टच मैटेरियल्स इस्तेमाल किए गए हैं।

Boot Space

पुरानी सेल्टोस में बूट स्पेस की बात करें तो पहले 433 लीटर था, अब 447 लीटर हो गया है – यानी करीब 14 लीटर का इजाफा की बढ़ोतरी हुई है। इसमें फुल साइज़ स्पेयर व्हील भी दिया गया है, हालांकि वो एलॉय नहीं है। सबवूफर भी बूट में प्लेस्ड है और लाइट्स भी दी गई हैं। दिलचस्प बात ये है कि बूट में गैस स्ट्रट्स दिए गए हैं क्योंकि बोनट का साइज़ बढ़ने से वो थोड़ा भारी हो गया था।

हालांकि एक छोटी सी फिट एंड फिनिश इशू मिली है – डैशबोर्ड के सॉफ्ट टच वाले हिस्से में थोड़ा गैप दिखा, जो Kia की गाड़ियों में पहली बार देखा गया।

New Generation Kia Seltos 2026 Features 

 इसमें तमाम फीचर्स है लेकिन एक खास फीचर है प्रॉक्सिमिटी लॉक-अनलॉक सिस्टम। जब आप चाबी लेकर गाड़ी के पास आते हैं तो गाड़ी ऑटोमैटिकली अनलॉक हो जाती है और दूर जाने पर लॉक हो जाती है। चाबी पर लॉक-अनलॉक बटन दबाए रखने से सारी विंडोज़ ऊपर-नीचे हो जाती हैं, हालांकि सनरूफ इस सिस्टम से कंट्रोल नहीं होता, चाबी में होल्ड बटन से आप दूर से ही इंजन स्टार्ट कर सकते हैं, जो गर्मियों में बहुत काम आता है। और भी अन्य फीचर्स नीचे दिए हुए है। 

Rear Lighting

नई सेल्टोस में पीछे भी कनेक्टेड LED लाइट्स दी गई हैं जो एनिमेशन के साथ चालू होती हैं इसमें GT लाइन लिखा हुआ है और X लाइन वेरिएंट भी उपलब्ध होगा। हालांकि इलेक्ट्रिक टेलगेट नहीं दिया गया है।

Trinity Display System

इसमें भी Creta की तरह ट्रिनिटी डिस्प्ले सिस्टम मिलता है – जिसमे तीन स्क्रीन्स जो जुड़ी हुई दिखती हैं और बीच वाला पोर्शन भी टचस्क्रीन है जो AC कंट्रोल्स और अन्य सेटिंग्स के लिए इस्तेमाल होता है।

Steering & Controls

नई किआ सेल्टोस में स्टीयरिंग टिल्ट और टेलिस्कोपिक दोनों तरह से एडजस्ट होती है और बाईं तरफ MID और ADAS के कंट्रोल्स हैं, दाहिनी तरफ म्यूजिक सिस्टम, मोड चेंज और वॉयस कंट्रोल के बटन हैं साथ ही साथ ड्राइव मोड्स – इकोनॉमी, स्पोर्ट और नॉर्मल तीन मोड हैं। ट्रैक्शन मोड्स में स्नो, मड और सैंड दिए गए हैं। जब भी आप मोड चेंज करते हैं तो थीम भी उसके अनुसार बदल जाती है।

Advanced Safety – ADAS

इसके टॉप एंड GTX-O वेरिएंट (जो शुरुआत में नहीं आएगा) जिसमे में 28 ADAS फीचर्स आएंगे, बाकी वेरिएंट्स में 22 फीचर्स मिलेंगे। हर A-वेरिएंट (GTX-A, HTX-A) में ADAS फीचर्स मिलेंगे जो एक अच्छी बात है।

इनबिल्ट डैश कैम भी GTX-O वेरिएंट में आएगा जो फ्रंट और रियर दोनों तरफ फुल HD में रिकॉर्ड करता है। इसकी पैकेजिंग बहुत नीट है – एक भी वायर दिखाई नहीं देगा।

Instrument Cluster

इसमें डिजिटल MID लार्जली वही है जो Creta में देखा था। नेविगेशन, टायर प्रेशर इंडिकेटर, डिजिटल स्पीडोमीटर, फ्यूल एफिशिएंसी – सभी जानकारी यहां दिखती है। अलग-अलग ड्राइव मोड्स के अनुसार थीम बदलती रहती है।

Infotainment System

इसमें 12 इंच की डिस्प्ले टॉप वेरिएंट्स में मिलती है, लोअर वेरिएंट्स में 10.25 इंच की वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay लगभग सभी वेरिएंट्स में उपलब्ध है और स्क्रीन की क्वालिटी जबरदस्त है और बहुत सारी सेटिंग्स उपलब्ध हैं – व्हीकल नेविगेशन, साउंड, फोन कनेक्शन, यूजर प्रोफाइल रिकॉग्निशन आदि भी शामिल है जिसमे इनबिल्ट नेविगेशन भी है जो ऑफलाइन भी काम करता है।

टॉप वेरिएंट में 8 स्पीकर सिस्टम है, लोअर में 6 स्पीकर। हालांकि म्यूजिक सिस्टम इस सेगमेंट की कुछ अन्य गाड़ियों जितना जबरदस्त नहीं है – डिसेंट है, पर आवाज़ फटती नहीं है।

Climate Control

इसमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल मिलता है और टच स्क्रीन से सारे कंट्रोल किए जा सकते हैं। टेंपरेचर, ब्लोअर मोड सब कुछ। पैसेंजर अपने हिसाब से अपनी साइड का टेंपरेचर सेट कर सकता है। सिंक बटन भी दिया गया है।

एक बात नोट करने वाली – AQI (एयर क्वालिटी इंडिकेटर) सिस्टम नहीं है। Kia ने बताया कि सप्लाई कंस्ट्रेंट की वजह से इसे हटाया गया है। एयर फिल्टर तो है पर AQI मीटर नहीं दिखेगा।

Additional Features

  • इलेक्ट्रोक्रोमिक ORVM (ऑटो डिमिंग)
  • ऑटोमैटिक हेडलैंप्स
  • ऑल विंडोज़ वन-टच अप-डाउन (टॉप वेरिएंट)
  • डाउनहिल ब्रेक कंट्रोल
  • ट्रैक्शन कंट्रोल
  • इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक (ऑटो रिलीज़)
  • ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट्स (टॉप वेरिएंट)
  • कैरियर मोड (पीछे बाइक या कैरियर लगाने पर सेंसर बंद करने का ऑप्शन)
  • पैनोरैमिक सनरूफ
  • वायरलेस चार्जिंग पैड
  • सीट वेंटिलेशन
  • चाबी से सभी विंडोज़ का वन-टच अप-डाउन
  • HUD (हेड-अप डिस्प्ले)
  • इनबिल्ट डैश कैम
  • 28 ADAS फीचर्स (बाकी में 22)

 

New Generation Kia Seltos 2026 Expected Price

ये एक इंक्रीमेंटल अपडेट है जिसमें चीजें सुधारी गई हैं और इसमें कोई बहुत ही अतरंगी या नया फीचर नहीं लाया गया है। गाड़ी पहले से ज्यादा और बेहतर हो गई है।सब कुछ अच्छी क्वालिटी का है। नौजवानो को Kia की रिलायबिलिटी और बिल्ड क्वालिटी का भरोसा भी है।

एक्सपेक्टेड प्राइस: पुरानी Seltos से ₹30,000 से ₹40,000 तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इससे ज्यादा प्राइस नहीं बढ़नी चाहिए क्योंकि बदलाव इंक्रीमेंटल हैं।

Conclusion

नई Seltos एक सॉलिड प्रोडक्ट है जो पहले से बेहतर हो गई है। अगर आप एक स्टाइलिश, फीचर-रिच और रिलायबल कॉम्पैक्ट SUV ढूंढ रहे हैं तो ये एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। Creta से तुलना करें तो Seltos हल्की होगी और थोड़ी अलग स्टाइलिंग लिए हुए है।

अगर प्राइसिंग सही रही तो ये फिर से मार्केट में धमाल मचा सकती है!

नोट: ये फर्स्ट इंप्रेशन रिव्यू है। फाइनल प्राइस की घोषणा होने के बाद और भी क्लियरिटी आएगी कि ये कितनी वैल्यू फॉर मनी है।

इन्हे भी पढ़े 

Top 3 Upcoming Cars in 2026: सबसे ज़्यादा चर्चा में रहेंगी ये 3 कारें!

Woodsman Mountain Whiskey: हिमालय की वादियों से निकली एक विस्की की कहानी

 

Pravin Kumar

Hii Guys, I’m Pravin Kushwaha, founder of Social Report. I have 4 years of experience in content writing, especially in technology, automobiles, and education. My goal is to provide readers with accurate, helpful, and trending news every day.

Follow Us On WhatsApp Channel

Join Now

Follow Us On Facebook Page

Join Now

Leave a Comment