Published On: December 10, 2025
Follow Us
Woodsman Mountain Whiskey

Woodsman Mountain Whiskey की कहानी: जब 27 साल का एक नौजवान लड़का अपने हाथ में विस्की की बोतल लेकर शार्क टैंक इंडिया के मंच पर खड़ा होता है, तो आप सोच सकते हैं कि यह कोई आम आदमी नहीं होगा, लेकिन यहाँ आप गलत हो सकते है शिवम गिंगलानी हमारे और आपकी तरह आम आदमी है, जिसने बिना किसी इंडस्ट्री बैकग्राउंड के भारतीय विस्की इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई।

Shivam Ginglani

शिवम गिंगलानी, दिल्ली के एक युवा उद्यमी है उन्होंने जो कारनामा किया है, वह किसी प्रेरणा से कम नहीं। सिर्फ तीन सालों में उन्होंने 50 लाख बोतलें बेचीं और ₹120 crore in gross revenue हासिल किया। जी हां, आपने सही पढ़ा – 50 लाख बोतलें! जब शार्क्स ने यह आंकड़ा सुना, तो उनकी प्रतिक्रिया भी देखने लायक थी अभी फ़िलहाल इनकी कंपनी Woodsman Mountain Whiskey की कुल नेट वर्थ 2.17 मिलियन डॉलर है,

शिवम की कहानी में सबसे दिलचस्प बात है उनकी सोच की सादगी, उन्होंने बताया कि जब वे किसी और की वाइन शॉप में प्रमोटर के रूप में ग्राहकों को समझाने की कोशिश कर रहे थे, तब उन्हें एहसास हुआ कि ग्राहक के पास सिर्फ 5 सेकंड का समय होता है। इन पांच सेकंडों में अगर आपका प्रोडक्ट कुछ नहीं बोलता, तो ग्राहक आगे बढ़ जाता है और किसी और ब्रांड के प्रोडक्ट को पसंद कर लेता है उन्होंने प्राइस गैप में कई कमिया महसूस की की व्हिस्की का प्राइस ऑप्शन उतना खास नहीं था और 500 से 1500 रुपए के प्राइस गैप मैं बहुत काम ब्रांड थे और फिर यही से उन्होंने सोचा की वह मिड्ल क्लास लोगो के लिए भी एक अच्छा ब्रांड बनाएंगे तो की प्राइस मैं भी काम हो और क्वालिटी भी बेहतर हो।

 

Woodsman Mountain Whiskey की शुरुआत

क्या आपको पता है इंडिया वॉल्यूम वाइज व्हिस्की की दुनिया मैं सबसे बड़ी मार्किट है इंडिया मैं हर साल 2.5 लाख करोड़ की एल्कोहल बिकती है जिसमे 65 परसेंट से ज्यादा शेयर व्हिस्की का है इसके बावजूद इंडियन व्हिस्कीस को अभी तक IMFL (Indian Made Foreign Liquor) बोला जाता है जब हम स्कॉच, बर्बन या जापानीज व्हिसीकी बोलते है जो उनकी आइडेंटिटी और ओरिजिन दोनों क्लियर है और हमें पता है किसी भी कैटेगिरी में या ब्रांड में ट्रस्ट बिल्ड करने के लिए उसकी ओरिजिन और आइडेंटिटी का क्लियर होना बहुत जरूरी है इन्ही सब चीजों को समझते हुए शिवम गिंगलानी ने एक नई ऐज व्हिस्की कैटेगिरी में हिमालयन व्हिस्की बनाया और अपने ब्रांड Woodsman Mountain को एक इंडियन ब्रांड की तरह रीप्रेंजट किया। 

वूड्समन व्हिस्की अपने प्रोडक्ट 60 परसेंट हिमालयन वाटर का यूज़ करते है जिससे व्हिस्की स्मूथ बनती है और यह लाइटबॉडी और फ्लेवरफूल भी है, वूड्समन व्हिस्की के फाउंडर शिवम् ने बताया कि उन्होंने 2017 में सीखना शुरू किया – बॉटलिंग लाइन पर काम किया, मैनेजरों से बात की, होलसेलर्स और रिटेलर्स को समझा। यह कोई ग्लैमरस काम नहीं था, लेकिन यही वह नींव थी जिस पर आज उनका साम्राज्य खड़ा है।

2019 में उन्होंने गोवा में व्हिस्की में ही पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया – “ब्लैक बोने” नाम से। वहां उन्होंने वे सभी गलतियां कीं जो कोई नया उद्यमी कर सकता है। लेकिन गलतियों से सीखना – यही तो शिवम की खासियत है, वे खुद डिस्ट्रीब्यूटर की बाइक पर बैठकर दुकान-दुकान गए। उन्होंने समझा कि इस इंडस्ट्री के हर टचपॉइंट को क्या चाहिए, क्या उन्हें मोटिवेट करता है और यही सब से से सीखकर उन्होंने फिर अपना 2021 मैं अपना ब्रांड बनाया।

इस कंपनी ने केवल 4 स्टेटस में ही अभी सेल किया है दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल

शिवम के बिज़नेस के आंकड़े देखिए:

  • पहला साल: 3 करोड़ नेट सेल्स (23 करोड़ ग्रॉस)
  • दूसरा साल: 17 करोड़ नेट सेल्स (49.5 करोड़ ग्रॉस)
  • इस साल का अनुमान: 30-33 करोड़ नेट सेल्स (80 करोड़ ग्रॉस)

और सबसे बड़ी बात – पिछले महीने वे EBITDA पॉजिटिव हो गए! मतलब अब कंपनी मुनाफा कमा रही है।

Woodsman Mountain Whiskey Product and Pricing

Woodsman Mountain Whiskey Product and Pricing
Woodsman Mountain Whiskey Product and Pricing

वुड्समैन की दो मुख्य वैरायटी हैं:

  1. एक्स्ट्रा स्मूथ विस्की (ग्रीन बॉटल) – दिल्ली में ₹560 प्रति 750ml
  2. हिमालयन विस्की (इसमें पर्वत की आकृति वाली बॉटल) – और यह एक प्रीमियम वैरायटी है दिल्ली में इसका प्राइस 990 to 1300 रुपए है 

दिलचस्प बात यह है कि उनकी 90% बिक्री एक्स्ट्रा स्मूथ वैरायटी की है, जिस पर हिमालयन लेबल नहीं है। लेकिन शिवम का फोकस अब प्रीमियम हिमालयन विस्की पर है।

Woodsman Mountain Whiskey पर शार्क्स की प्रतिक्रिया

शिवम गिंगलानी Shark Tank India Season 4 मैं भी गए थे वहां उन्होंने शार्क्स के सामने ₹1.5 करोड़ के लिए 0.5% इक्विटी मांगी थी, जो ₹300 करोड़ की वैल्यूएशन बनती है, सभी शार्क्स ने वैल्यूएशन की ऊंचाई को देखते हुए डील से मना कर दिया पर सभी शार्क्स ने शिवम की उद्यमिता की बहुत प्रशंसा की। कुणाल ने कहा, “जो लोग पूछते हैं कि बिना कांटैक्ट और बैकग्राउंड के कैसे सफल हों? जवाब सरल है – जस्ट बी सो गुड दैट नोबडी कैन इग्नोर यू। और तुम इतने अच्छे हो कि तुम्हें कोई इग्नोर नहीं कर सकता।”

अज़हर इक़बाल ने कहा, “अगर मैं फाउंडर्स को रैंक करूं, तो तुम टॉप 1% में होगे।”

विनीता सिंह ने पूछा कि जब 90% बिज़नेस ऐसे प्रोडक्ट से आ रहा है जिस पर “हिमालयन” लेबल नहीं है, तो फिर यह ब्रांड की कोर आइडेंटिटी कैसे हो सकती है?

कुणाल बहल ने चिंता जताई कि यह कैटेगरी रिस्की है और बड़े ब्रांड्स भी इस स्पेस में आ सकते हैं।

अमन गुप्ता ने सीधे तौर पर कहा कि उन्हें इस कैटेगरी में अभी निवेश नहीं करना।

Conclusion 

जिस तरह इंडियन सिंगल माल्ट्स ने ग्लोबल स्टेज पर भारत का नाम रोशन किया है, शिवम भी चाहते हैं कि इंडियन विस्की को सही पहचान मिले। अभी तक इंडियन विस्की को “IMFL – Indian Made Foreign Liquor” कहा जाता है, लेकिन शिवम इसे “हिमालयन विस्की” की नई कैटेगरी बनाना चाहते हैं।

 

इन्हे भी पढ़े 

how to check dubai visa is original or fake, जाने पूरी जानकारी

Tata Sierra Base Model Reality: जाने बेस मॉडल का पूरा सच, इतना भी अच्छा नहीं है

Social Report Official

We at Social Report are dedicated to delivering fast, reliable, and trending news updates. Our focus areas include Automobile, Education, and Business, bringing you accurate and informative stories.

Follow Us On WhatsApp Channel

Join Now

Follow Us On Facebook Page

Join Now

Leave a Comment