Published On: December 9, 2025
Follow Us
how to check dubai visa is original or fake

फर्जी वीज़ा के जाल से कैसे बचें?दोस्तों, आजकल मिडिल क्लास भी विदेश जाने और वहां काम करने का सपना देख रहा है, खासकर दुबई जैसी जगह का, जहां नौकरी के अच्छे मौके मिलते हैं और अच्छा रहन सहन भी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस सपने को पूरा करने की राह में कितने ठग और फ्रॉड करने वाले एजेंट बैठे हैं? जी हां, सबसे ज़्यादा धोखाधड़ी वीजा के नाम पर ही होती है वीज़ा के नाम पर लोग मेहनत की कमाई लगाते हैं, और बदले में मिलता है सिर्फ एक नकली वीज़ा, हालांकि हर कोई फ़र्ज़ी एजेंट नहीं होता फिर भी अगर आप दुबई जाने का सोच रहे है तो आपको यह जानकरी पता होनी चाहिए जो नीचे लिखित है। 

आज हम आपको बताएंगे एक ऐसा तरीका जिससे आप घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर से यह पता लगा सकते हैं कि आपका दुबई एंप्लॉयमेंट वीज़ा असली है या नकली।

देखिए दोस्तों, जब भी कोई एजेंट या कंसल्टेंसी आपको वीज़ा दिखाकर पैसे मांगे, तो सबसे पहले उस वीज़ा की सच्चाई जानना बेहद ज़रूरी है। बहुत से एजेंट्स नकली वीज़ा बनाकर लोगों से मोटी रकम वसूल लेते हैं। फिर जब आप एयरपोर्ट पहुंचते हैं, तब जाकर पता चलता है कि वीज़ा ही फर्जी है, और तब तक बहुत देर हो चुकी होती है,

इसलिए सबसे पहले आप एजेंट से वीजा लेते समय तुरंत आप अपना अपने वीज़ा को ऑफिशियल पोर्टल पर ज़रूर चेक करें, उसके बाद ही पेमेंट करें।

Check Dubai Visa is original or fake Process

स्टेप 1: गूगल पर सर्च करें

आप सबसे पहले अपने फोन या कंप्यूटर पर गूगल खोलें और सर्च करें – “ICA Smart Services”

स्टेप 2: ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं

सर्च रिजल्ट में आपको Smart Services ICP का लिंक दिखेगा, इसी पर क्लिक करें। (वेबसाइट: https://smartservices.icp.gov.ae/)

ध्यान दें: अगर आप मोबाइल से चेक कर रहे हैं, तो अपने ब्राउज़र का Desktop Mode ऑन कर लें, वरना कुछ ऑप्शन सही से नहीं दिखेंगे।

स्टेप 3: Public Service में जाएं

जैसे ही वेबसाइट खुलेगी, आपको “Public Service” का सेक्शन दिखेगा। उस पर क्लिक करें।

स्टेप 4: File Validity चुनें

अब आपको “File Validity” का ऑप्शन मिलेगा। इस पर क्लिक करके आगे बढ़ें।

स्टेप 5: अपनी डिटेल्स भरें

अब एक फॉर्म खुलेगा जिसमें आपको ये जानकारी भरनी होगी:

  • पासपोर्ट नंबर (Passport Number)
  • पासपोर्ट की एक्सपायरी डेट (Expiry Date)
  • राष्ट्रीयता (Nationality) – यहां “India” सिलेक्ट करें

स्टेप 6: Captcha भरें

“I’m not a robot” वाले बॉक्स को टिक करें।

स्टेप 7: सर्च करें

अब “Search” या “Check” बटन पर क्लिक करें।

अब स्क्रीन पर दो तरह के रिजल्ट आ सकते हैं:

“Active” स्टेटस दिखे

 इसका मतलब है कि आपका वीज़ा असली और वैध है। अब आप निश्चिंत होकर आगे की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

“Visa Not Found” दिखे

सावधान! इसका मतलब है कि या तो वीज़ा अभी तक जारी ही नहीं हुआ है, या फिर वो नकली है। ऐसी स्थिति में तुरंत अपने एजेंट से बात करें और पैसे वापस मांगें।

Conclusion 

दोस्तों, विदेश जाने का सपना देखना गलत बात नहीं है, लेकिन उस सपने को सच करने की रस्ते में होशियार रहना बेहद ज़रूरी है, एक छोटी सी सावधानी आपको आपके बड़े नुकसान से बचा सकती है, तो आप जब भी आपके हाथ में कोई दुबई का वीज़ा आए, तो सबसे पहले इस तरीके से उसे चेक ज़रूर करें।

याद रखें – “Prevention is better than cure” – बचाव इलाज से बेहतर है!

दोस्तों अगर यह जानकारी आपके काम आई हो, तो इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ ज़रूर शेयर करें, ताकि कोई और फर्जी वीज़ा के जाल में न फंसे।

इन्हे भी जरूरी पड़े 

UP Home Gaurd Salary: जबरदस्त पैसा मिलेगा, जाने पूरी जानकारी

Tata Sierra Base Model Reality: जाने बेस मॉडल का पूरा सच, इतना भी अच्छा नहीं है

Social Report Official

We at Social Report are dedicated to delivering fast, reliable, and trending news updates. Our focus areas include Automobile, Education, and Business, bringing you accurate and informative stories.

Follow Us On WhatsApp Channel

Join Now

Follow Us On Facebook Page

Join Now

Leave a Comment